-
Madhuri Dixit Anil Kapoor: माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर दोनों बॉलीवुड का बहुत बड़ा नाम रहे हैं। दोनों ही कलाकारों ने साथ में कई यादगार और सुपरहिट फिल्में दी हैं। अपने करियर में दोनों को खूब शोहरत और सम्मान भी हासिल हुआ। इस जोड़ी के बीच अफेयर की खबरें भी खूब उड़ीं। माधुरी ने खुद एक इंटरव्यू में इस बारे में बताया था।
-
माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी तब सफलता का गारंटी मानी जाने लगी थी। प्रोड्यूसर दोनों को साथ में कास्ट करने के लिए कितनी भी रकम खर्चने को तैयार रहते थे।
-
फिल्मी पर्दे पर रोमांस करते अनिल कपूर औऱ माधुरी को देख निजी जीवन में भी उनके अफेयर की चर्चा होने लगी।
-
अनिल कपूर शादीशुदा थे तो उनकी पत्नी सुनीता कपूर तक भी माधुरी संग अफेयर की अफवाह पहुंची। सुनीता कपूर ने पब्लिकली तो इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा लेकिन वो फिल्म के सेट पर आने लगीं।
-
1996 में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित राजकुमार फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उस दिन सेट पर सुनीता पहली बार आई थीं।
-
माधुरी ने देखा कि अनिल कपूर अपनी पत्नी औऱ बच्चों के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने सेट पर वो नजारा देख ये तय कर लिया कि वो कोई ऐसा काम नहीं करेंगी जिससे उनके हंसते खेलते परिवार पर कोई आंच आए।
-
माधुरी ने उस दिन तय कर लिया कि वह अनिल कपूर के साथ अब फिल्में नहीं करेंगी। इससे लोग उनके बारे में अफवाहें उड़ाना भी बंद कर देंगे।
-
राजकुमार के बाद माधुरी अनिल कपूर के साथ पुकार फिल्म में नजर आई थीं जो कि उन्होंने उस वाकये से पहले ही साइन की थी। पुकार के 17 साल बाद तक माधुरी ने अनिल कपूर के साथ काम नहीं किया।
-
साल 2018 में अनिल कपूर और माधुरी एक बार फिर से डबल धमाल नाम की फिल्म में साथ दिखे। इस बीच माधुरी ने भी शादी कर ली। (Photos: Social Media)